असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर करें 107 की कार्रवाई: डीएम

Updated:
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर करें 107 की कार्रवाई: डीएम पंचायत चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षाफोटो- 09जहानाबाद नगर. पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की . डीएम ने प्रखंड स्तर पर तैयारी की समीक्षा करने के […]

विज्ञापन

असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर करें 107 की कार्रवाई: डीएम पंचायत चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षाफोटो- 09जहानाबाद नगर. पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की . डीएम ने प्रखंड स्तर पर तैयारी की समीक्षा करने के बाद निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर 107 की कार्रवाई करें. डीएम ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक पंचायत में जाकर प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दें. साथ ही उन्हें आचार संहिता के बारे में विस्तार से बतायें. आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायें. डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायें. सभी मतदान केंद्रों पर उसका नाम तथा क्रम संख्या अंकित करायें ताकि मतदाताओं को यह पता चले कि किस मतदान केंद्र पर उनको वोट डालना है. बैठक में मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र तक भेजने के संबंध में भी चर्चा हुई. यह निर्णय लिया गया कि आवश्यकता के अनुसार कलस्टर सेंटर का निर्माण कराया जाये. अगर जरूरत हो तभी कलस्टर सेंटर का निर्माण कराया जाये. अन्यथा मतदान कर्मियों को सीधे प्रखंड मुख्यालय से मतदान केंद्र पर भेजा जाये. बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित अन्य कई विषयों पर भी चर्चा हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी के अलावा सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन