रामनवमी पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम: डीएम

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम: डीएम विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर हुई बैठकजहानाबाद नगर. जिले में 15 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जायेगा. त्योहार के मौके पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा सभी बीडीओ, सीओ […]

विज्ञापन

रामनवमी पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम: डीएम विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर हुई बैठकजहानाबाद नगर. जिले में 15 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जायेगा. त्योहार के मौके पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे. बैठक में असामाजिक तत्वों, सांप्रदायिक तत्वों व उग्रवादियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिले में कहीं भी सांप्रदायिक स्थिति उत्पन्न न हो इसे देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निर्धारित स्थल पर पूरी तरह मुस्तैद रहेगें. ताकि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था भंग होने की आशंका नहीं हो. पर्व के मौके पर शहरी क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ गुप्त सूचनाओं को एकत्र करते हुए आवश्यकता अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया. पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ संपन्न हो इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन