किसानों के हित की हमेशा लड़ाई लड़ते थे त्रिवेणी शर्मा
जहानाबाद : जिले के स्वामी सहजानंद संग्रहालय में मझियांवा निवासी दिवंगत त्रिवेणी शर्मा सुधाकर का तीसरी पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्ष राम वरण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न पुण्यतिथि में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गयी. उपस्थित लोगों ने कहा कि किसान नेता त्रिवेणी शर्मा […]
जहानाबाद : जिले के स्वामी सहजानंद संग्रहालय में मझियांवा निवासी दिवंगत त्रिवेणी शर्मा सुधाकर का तीसरी पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्ष राम वरण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न पुण्यतिथि में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गयी. उपस्थित लोगों ने कहा कि किसान नेता त्रिवेणी शर्मा हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ते थे.
किसानों के लिए हमेशा खड़े रहते थे़ उन्होंने खुले अधिवेशन में अध्यक्षता करते हुए किसानों के लिए पेंशन की मांग की थी एवं 60 वर्ष से ऊपर वाले सभी किसानों को एपीएल-बीपीएल बंद कर तीन हजार रुपये पेंशन देने की मांग की थी. समारोह में गिरिजानंदन सिंह, अंबिका शर्मा, विद्यानंद शर्मा समेत कई लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










