हत्याकांड के आरोपित सहित 21 धराये

Updated:
विज्ञापन

विधि-व्यवस्था के मद्देनजर विशेष अभियान में पुलिस को मिली कामयाबी पंचायत चुनाव को लेकर तेज हुआ रोको-टोको अभियान जहानाबाद : पंचायत चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बहाल रखने, फरार अभियुक्तों को पकड़ने एवं अपराधियों व नक्सलियों की गतिविधियों पर पूर्णत: नियंत्रण रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष छापेमारी अभियान में दूसरे दिन भी जिले […]

विज्ञापन

विधि-व्यवस्था के मद्देनजर विशेष अभियान में पुलिस को मिली कामयाबी

पंचायत चुनाव को लेकर तेज हुआ रोको-टोको अभियान
जहानाबाद : पंचायत चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बहाल रखने, फरार अभियुक्तों को पकड़ने एवं अपराधियों व नक्सलियों की गतिविधियों पर पूर्णत: नियंत्रण रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष छापेमारी अभियान में दूसरे दिन भी जिले के पुलिसकर्मियों को अच्छी सफलता हाथ लगी. विभिन्न थाना क्षेत्र के गांवों में की गयी छापेमारी में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें एक हत्याकांड का आरोपित है. उसे जेल भेजा गया है.
प्राप्त खबर के अनुसार छापेमारी में नगर थाना क्षेत्र से दो, मखदुमपुर से पांच, शकुराबाद से दो, काको से एक, परसबिगहा से एक, हुलासगंज से एक, कड़ौना ओपी से चार, भेलावर से एक, ओकरी से दो और टेहटा ओपी क्षेत्र से दो आरोपितों को पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार हुलासगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से ललन यादव को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि वह हत्या के एक मामले का अभियुक्त है जो फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि ललन यादव अपने गांव में है.
त्वरित कार्रवाई की गयी जिसमें वह गिरफ्तार किया गया .पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. भेलावर ओपी के रमदानी गांव से मारपीट के आरोपित टोरी यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा. उधर टेहटा ओपी सैदपुर टोला, बेलदारी गांव से मारपीट मामले के आरोपित संजय यादव और मुंशी यादव को गिरफ्तार किया गया है.
रोको-टोको अभियान में वाहनों की हुई चेकिंग
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीण इलाके में रोको-टोको अभियान में तेजी लायी गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की सक्रियता नहीं रहे, इस उद्देश्य के तहत सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है. अभियान के तहत घोषी थाना क्षेत्र के ओकरी ओपी अंतर्गत दो स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया. ओपी क्षेत्र के चंधरिया पुल और पुरोधा पुल के समीप पुलिस ने हर जाने-आने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों को चेक किया. कागजात देखे. डिक्की की जांच की. शकुराबाद थाने की पुलिस ने भी अभियान चलाकर बाइकों की जांच की बिना हेलमेट पहले लोगों को हेलमेट पहनकर ड्राइव करने की सलाह दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन