स्पेशल ड्राइव में 22 गिरफ्तार, 9 को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने, अपराधियों एवं नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और पंचायत चुनाव को लेकर जिले में एक बार फिर पुलिस प्रशासन के द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाया गया. एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर सोमवार की शाम से मंगलवार को अहले सुबह तक विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र के गांवों में छापेमारी […]

विज्ञापन

जहानाबाद : विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने, अपराधियों एवं नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और पंचायत चुनाव को लेकर जिले में एक बार फिर पुलिस प्रशासन के द्वारा स्पेशल ड्राइव चलाया गया.

एसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर सोमवार की शाम से मंगलवार को अहले सुबह तक विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र के गांवों में छापेमारी की गयी. जिसमें 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये लोगों को जेल भेजा गया है. इसके अलावा पुलिस ने कई स्थानों पर एसएसबी के जवानों के साथ रोको-टोको अभियान चलाया. वाहनों की चेकिंग की गयी. मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों की डिक्की की जांच कर कागजात देखे गए.

पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए रोको-टोको और विशेष छापेमारी अभियान आगे भी किया जायेगा. प्राप्त खबर के अनुसार विशेष छापेमारी अभियान (स्पेशल ड्राइव) में नगर थाने की पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया ,जिनमें तीन को जेल भेजा गया है. एक से अभी पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा मखदुमपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार चार में से दो को पुलिस ने जेल भेजा.

छापेमारी में शकुराबाद थाना क्षेत्र से चार, काको से एक, परसबिगहा से दो, हुलासगंज से तीन, कड़ौना से एक, भेलावर से दो, और ओकरी ओपी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हुलासगंज और काको थाना क्षेत्र से पकड़े गये चार आरोपितों को भी जेल भेजा गया है. पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है. चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाके में असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं. गांवों में शांति भंग न हो और असामाजिक तत्व कोई अप्रिय घटना न करें, इसको लेकर पुलिस चेकिंग कर रही है.

उपद्रवी तत्वों की सक्रियता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ही पाली थाने के समीप रोको-टोको अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली गयी. कड़ौना ओपी के समीप एनएच 83 और सिकरिया-मांदेबिगहा जानेवाले सड़क मार्ग पर भी वाहन चेकिंग की सूचना है. उधर कलपा ओपी की पुलिस ने कुंभवा मोड़ के समीप चेकिंग अभियान चलाकर बाइकों की डिक्की की जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन