कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम पर लगाया तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप जहानाबाद : केंद्र सरकार द्वारा उतराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने के विरोध में जिले के कारगील चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. पुतला […]
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम पर लगाया तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप
जहानाबाद : केंद्र सरकार द्वारा उतराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने के विरोध में जिले के कारगील चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही रवैया का हद पार कर गये हैं. समय सीमा के पहले राष्ट्रपति शासन लागू करके उतराखंड में लोकतंत्र की पूरी तरह हत्या की गयी है. उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला देते हुए पार्टी विरोधी राज्यों पर भेद-भाव बरतने का आरोप लगाया है. पुतला दहन कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद, अजय कुमार, राम कुमार, भूषण कुमार सिंह, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










