कोषागार पदाधिकारी का घेराव करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (सदर) : बिहार रक्षा वाहिणी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मिथलेश्वर सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कोषागार पदाधिकारी द्वारा विपत्र पत्र आपत्ति का लौटने पर नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोषागार पदाधिकारी द्वारा विपत्र पास नहीं नहीं करने की वजह से होमगार्ड […]

विज्ञापन

जहानाबाद (सदर) : बिहार रक्षा वाहिणी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मिथलेश्वर सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कोषागार पदाधिकारी द्वारा विपत्र पत्र आपत्ति का लौटने पर नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोषागार पदाधिकारी द्वारा विपत्र पास नहीं नहीं करने की वजह से होमगार्ड के जवानों को होली पर्व पर भी भत्ता नहीं मिल सका.

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर 29 मार्च तक विपत्र पास नहीं किया गया तो 30 मार्च को सभी होमगार्ड के जवान कोषागार पदाधिकारी का घेराव करेंगे. बैठक में बिंदा सिंह, मिथलेश कुमार, भोला प्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, भवेश कुमार वत्स, नंदकिशोर गुप्ता, शैलेश कुमार सुरेंद्र यादव, सकलदेव प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन