वेब पोर्टल से बना सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : अब किसी को भी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर जाने या दलालों की मदद लेने की जरूरत नहीं होगी. नये आदेश के तहत आप घर बैठे यह प्रमाणपत्र बनवा सकेंगे. ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने एक वेब पोर्टल बनाया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति 21 […]

विज्ञापन

जहानाबाद : अब किसी को भी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर जाने या दलालों की मदद लेने की जरूरत नहीं होगी. नये आदेश के तहत आप घर बैठे यह प्रमाणपत्र बनवा सकेंगे. ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने एक वेब पोर्टल बनाया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति 21 दिनों के भीतर आवेदन कर जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है.

ऑनलाइन जारी किया गया यह सर्टिफिकेट सभी सरकारी कार्यालयों में मान्य होगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार इसे कोई भी सरकार व गैर सरकारी संस्थान अस्वीकर नहीं कर सकता. सीबीएसइ द्वारा इस वेबसाइट का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने सीआरएसओआरजीआइ डॉट जीओवी डॉट इन वेब पोर्टल शुरू किया है, जिसमें बच्चे के जन्म लेने के 21 दिनाें के भीतर आवेदन कर उसका जन्म प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकता है. इसी प्रकार किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के बाद 21 दिनों के भीतर आवेदन कर मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन