अगलगी में झोंपड़ी जली, हजारों की क्षति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान उठी िचनगारी से लगी आग जहानाबाद : शहर के राजाबाजार मोहल्ले के निवासी सब्जी विक्रेता राजनंदन साव के घर में रविवार को आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बताया गया है सब्जी विक्रेता के मकान […]
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान उठी िचनगारी से लगी आग
जहानाबाद : शहर के राजाबाजार मोहल्ले के निवासी सब्जी विक्रेता राजनंदन साव के घर में रविवार को आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बताया गया है सब्जी विक्रेता के मकान की छत पर झोपड़ीनुमा घर बना था. दोपहर करीब दो बजे वहां खाना बनाया जा रहा था.
इसी दौरान चुल्हे से चिंगारी उठी और झोपड़ी में आग लग गयी. हवा चलने के कारण आग की लपटें तेज हो गयी और देखते ही देखते वहां रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गये. मोहल्लेवासियों के सहयोग से किसी तरह आग पर नियंत्रण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










