ढलाई के ऊपर लगायी जा रहीं ईंटें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल परिसर में ढलाई पर सिमेंटेड ईंंट लगायी जा रही है. यह कार्य किस योजना से कराया जा रहा है यह अस्पताल प्रशासन को जानकारी नहीं है. सिविल सर्जन कहते हैं उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. जहानाबाद (नगर) : सरकारी राशि का दुरुपयोग का नायाब तरीका इन दिनों सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल परिसर में ढलाई पर सिमेंटेड ईंंट लगायी जा रही है. यह कार्य किस योजना से कराया जा रहा है यह अस्पताल प्रशासन को जानकारी नहीं है. सिविल सर्जन कहते हैं उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
जहानाबाद (नगर) : सरकारी राशि का दुरुपयोग का नायाब तरीका इन दिनों सदर अस्पताल में देखने को मिल रहा है. सदर अस्पताल परिसर में ढलाई पर सिमेंटेड ईंट लगाया जा रहा है. यह कार्य किस योजना से कराया जा रहा है यह अस्पताल प्रशासन को जानकारी नहीं है. हालांकि अस्पताल के मुख्य द्वार से परिसर तक सिमेंटेड ईंट बिछाने का कार्य जारी है. इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डाॅ. ध्रुव गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह कार्य किसके द्वारा और किस योजना से कराया जा रहा है. यह उन्हें पता नहीं है.
वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. केके राय ने बताया कि रोगी कल्याण समिति से यह कार्य नहीं किया जा रहा है. हो सकता है जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा यह कार्य कराया जा रहा हो. आरकेएस में राशि नहीं है. पूरे महीने में जो राशि का संग्रह होता है उस राशि से किसी तरह पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है तथा ओटी के लिए आवश्यक दवाओं की खरीदारी की जा रही है. वहीं जिला स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम ने बताया कि डीएचएस से यह कार्य नहीं कराया जा रहा है. आखिर इस कार्य को कौन करा रहा है तथा किस योजना के तहत राशि उपलब्ध करायी गयी है. इस संबंध में अस्पताल प्रशासन कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. वहीं दूसरी ओर परिसर में ढलाई के उपर ईंट बिछाने का कार्य चल रहा है. जिसका कोई औचित्य ही नजर नहीं आता है. विदित हो कि सदर अस्पताल में विगत कई माह से दवाओं की किल्लत है. जिसके कारण जीवनरक्षक दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में अगर इस कार्य के बजाय मरीजों के लिए दवाओं की खरीद की जाती तो कई मरीजों की जान बचायी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










