संविदा पर नियुक्त कर्मियों का होगा अनुबंध विस्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक जहानाबाद नगर : जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. बैठक में संविदा पर नियुक्त चिकित्सक, लेखापाल, एवं अन्य संविदा कर्मियों के अनुबंध विस्तार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही पोषण पूनर्वास केंद्र के संचालन […]
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक
जहानाबाद नगर : जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. बैठक में संविदा पर नियुक्त चिकित्सक, लेखापाल, एवं अन्य संविदा कर्मियों के अनुबंध विस्तार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही पोषण पूनर्वास केंद्र के संचालन से संबंधित, सम्मान फाउंडेशन द्वारा 1099 आतुरवाहन के संचालन से संबंधित, 108 आतुरवाहन के संचालन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.
चर्चा के दौरान वाहन चालकों से संबंधित संविदागत चयन के लिए रोस्टर बनाते हुए चयन करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. वहीं एल्कम लेबोरेट्री द्वारा उपलब्ध कराये गये आतुरवाहन के संचालन से संबंधित, संजीवनी कार्यक्रम का संचालन संस्था का अनुबंध विस्तार से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई. बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










