मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में आठ जख्मी
मखदुमपुर : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में आठ व्यक्ति घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट की पहली घटना थाना क्षेत्र के ढिंडौर बिगहा में हुई. रंग लगाने को लेकर उत्पन हुए विवाद में रामबली यादव, […]
मखदुमपुर : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में आठ व्यक्ति घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट की पहली घटना थाना क्षेत्र के ढिंडौर बिगहा में हुई.
रंग लगाने को लेकर उत्पन हुए विवाद में रामबली यादव, विकास कुमार, शिववचन यादव, गीता देवी तथा निवास कुमार घायल हो गये. मारपीट की दूसरी घटना चंडई गाव में हुई. भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक गुट के सोनू कुमार एवं शिव कुमार सिंह तथा दूसरे गुट के विजय सिंह घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










