कामयाबी : वाहन लूटनेवाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

चेंगा सहित चार लुटेरे धराये 15 लुटेरों का है गिरोह, दो गुटों में बंट कर देता था घटना को अंजाम आठ आपराधिक कांडों में गिरफ्तार लुटेरों ने स्वीकारी संलिप्तता जहानाबाद : जिले में चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. वाहन लूटनेवाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन […]

विज्ञापन

चेंगा सहित चार लुटेरे धराये

15 लुटेरों का है गिरोह, दो गुटों में बंट कर देता था घटना को अंजाम
आठ आपराधिक कांडों में गिरफ्तार लुटेरों ने स्वीकारी संलिप्तता
जहानाबाद : जिले में चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. वाहन लूटनेवाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए सरगना सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से लूटे गये कई वाहन, दो मास्टर चाबी और तीन मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ असफाक अंसारी के नेतृत्व में टेहटा ओपी के प्रभारी ज्योति बसु,
परसबिगहा थानाध्यक्ष रितु राज और सदर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद की कुशल कार्यशैली से पुलिस को यह उपलब्धि मिली है. गिरफ्तार लुटेरों में गिरोह के सरगना अशोक कुमार उर्फ चेंगा (बैरागीबाग), बैधनाथ कुमार और मुन्ना कुमार (देवरिया) एवं मरसुआ गांव के निवासी उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं. इनकी निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस ने पूर्व में लूटे गये एक पिकअप वैन, ट्रैक्टर का डाला, एक ट्रैक्टर, एक अपाचे मोटरसाइकिल, लाल रंग की एक ऑल्टोकार, तीन मोबाइल फोन और दो मास्टर चाबी बरामद की है. शनिवार को पुलिस ऑफिस में प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर एसपी आदित्य कुमार ने यह जानकारी दी.
इमलिया मोड़ पर बनायी जा रही थी योजना :
एसपी को गुप्त सूचना मिली कि टेहटा के इमलिया मोड़ के समीप लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ दो लोग बैठे हैं. एसपी ने टेहटा ओपी अध्यक्ष ज्योति बसु को निर्देश दिया. पुलिस ने कार्रवाई शुरू की ओर वहां बैठे बैधनाथ कुमार एवं मुन्ना कुमार की तलाशी ली, जिनके पास से दो मास्टर चाबी जब्त की गयी और खुलासा हुआ कि दोनों वाहन चोर हैं. इन दोनों की निशानदेही पर गिरोह के सरगना जहानाबाद के बैरागीबाग गांव के निवासी अशोक कुमार उर्फ चेंगा एवं मरसुआ निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा की गिरफ्तारी हुई. उपेंद्र ने मास्टर चाबी बनायी थी.
बेऊर जेल में बंद कैदी से है लुटेरों का कनेक्शन : पुलिस तहकीकात में एक गंभीर मामला का यह खुलासा हुआ कि पकड़े गये लुटेरों का संबंध पटना स्थित बेऊर जेल में बंद कैदी रवि सिन्हा से है. गिरफ्तार देवरिया निवासी मुन्ना कुमार बंदी रवि सिन्हा का रिश्तेदार है, जो बेऊर जेल से ही इस गिरोह को डील करता है.
चुराये गये वाहन को ठिकाने लगाने या बेचवाने का काम इस कैदी के डायरेक्शन में होता रहा है. चोरी के वाहन खरीदनेवालों की जानकारी वह जेल से ही मुन्ना और लुटेरा गिरोह के अन्य सदस्यों को देता है. मोबाइल फोन पर कांफ्रेंसिंग के जरिए वह चोरी का वाहन खरीदने वालों से खुद डील करता रहा है और गिरोह के सदस्यों से बात करवाकर बिक्री करवाता है. बदले में उसे उसके बताये व्यक्ति को कमीशन की राशि दी जाती है. अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के अन्य अपराधियों को पुलिस तलाश कर रही है.
पुरस्कृत होंगे टेहटा ओपी के प्रभारी : अंतरजिला गिरोह का उद्भदेन कर वाहन लुटेरे को गिरफ्तार कर लूटे गये कई वाहनों को जब्त करने में अहम भूमिका निभानेवाले टेहटा ओपी के प्रभारी ज्योति बसु को पुरस्कृत किया जायेगा. एसपी आदित्य कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका सराहनीय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन