नियमित रूप से चलाएं टीकाकरण की गतिविधि

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद, नगर : जिले में टीकाकरण की गतिविधि को ठीक ढंग से चलाने, उसे नियमित करने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने टीकाकरण की गतिविधि को नियमित रूप से चलाने तथा इसमें ढिलाई बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. […]

विज्ञापन
जहानाबाद, नगर : जिले में टीकाकरण की गतिविधि को ठीक ढंग से चलाने, उसे नियमित करने को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने टीकाकरण की गतिविधि को नियमित रूप से चलाने तथा इसमें ढिलाई बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम ने जिला कंट्रोल रूम व ब्लॉक कंट्रोल रूम को टीकाकरण की गतिविधि को ठीक से मॉनीटर करने का निर्देश दिया ताकि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का कार्य हो सके.
कंट्रोल रूम में प्रत्येक शनिवार को बैठक करने तथा उसी दिन शाम तक उन्हें रिपोर्ट देने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को विशेष रूप से टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित करें तथा टीकाकरण की गतिविधि ठीक ढंग से करें. इसके लिए अच्छे कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने की भी बात कही. वहीं टीकाकरण के लिए कोल्ड चयन को मजबूत करने के लिए रात में भी जेनेरेटर से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करने को कहा. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दवा की बरबादी कम हो, इसका भी ध्यान रखा जाये. बैठक में जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन