प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

रसोई गैस के सििलंडरों की संख्या 12 के बजाय 10 करने पर जताया विरोध जहानाबाद : पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि करने व रसोई गैस के सिलेंडर की गयी कमी के विरोध में जिला के युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. शहर के अस्पताल मोड़ पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन […]

विज्ञापन
रसोई गैस के सििलंडरों की संख्या 12 के बजाय 10 करने पर जताया विरोध
जहानाबाद : पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि करने व रसोई गैस के सिलेंडर की गयी कमी के विरोध में जिला के युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. शहर के अस्पताल मोड़ पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद कामरान हुसैन ने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडरों की संख्या 12 के बजाय 10 करने व पेट्रोल ,डीजल के दामों की वृद्धि कर देश की जनता के साथ गंदा मजाक किया गया है.
देश के उद्योगपतियों को सीधा लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का बजट अमीरों को खुश करने के लिए बनाया गया है. पुतला दहन में कमेटी अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, रामजी प्रसाद, अजय कुमार पंकज कुमार, अजहर अमीर संजय कुमार, कन्हैया जी सहित कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन