22ओवरलोडेड ट्रकों को किया जब्त
जहानाबाद (सदर) : डीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी निरंजन कुमार वर्णवाल तथा मोटरयान निरीक्षक अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. परिवहन पदाधिकारी के मखदुमपुर एवं टेहटा के बीच पटना-गया मुख्य पथ पर वाहन जांच की वाहन जांच के दौरान उन्होंने […]
जहानाबाद (सदर) : डीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी निरंजन कुमार वर्णवाल तथा मोटरयान निरीक्षक अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. परिवहन पदाधिकारी के मखदुमपुर एवं टेहटा के बीच पटना-गया मुख्य पथ पर वाहन जांच की वाहन जांच के दौरान उन्होंने बालू लदे दस तथा गिट्टी लदे चार ओवरलोडेड ट्रकों को जब्त किया. वहीं,
मोटरयान निरीक्षक अर्चना कुमारी ने ओकरी ओपी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच के दौरान उन्होंने गिट्टी एवं मोरंग लदे छह ओवरलोडेड ट्रक तथा बिना पेपर के चलाने के आरोप में दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. जब्त वाहनों को थाने पर रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










