सहयोग की अपील . होली को लेकर की गयी शांति समिति की बैठक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सद्भाव के साथ मनाएं होली : डीएम होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें वाहनों में नहीं बजेंगे अश्लील गाने जहानाबाद (नगर) : होली पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह किया. बैठक में डीएम द्वारा सभी […]
विज्ञापन
सद्भाव के साथ मनाएं होली : डीएम
होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
वाहनों में नहीं बजेंगे अश्लील गाने
जहानाबाद (नगर) : होली पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह किया. बैठक में डीएम द्वारा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि होली शांति व भाईचारे की प्रतिक है. इसे सद्भाव के साथ मनाएं. होली के अवसर पर लाउडस्पीकर पर अश्लिल गाने बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि लाउडस्पीकर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही उसका उपयोग किया जाये.
साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं मोटर-टेंपो में होली के अश्लील गाने नहीं बजे इसका सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी. असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में 22 से 26 मार्च तक चिकित्सक, एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं. वहीं नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि होलिका दहन के उपरांत सड़कों पर पड़े कचरे की साफ-सफाई करायी जाये, साथ ही होलिका दहन के लिए पेड़ों की अवैध कटाई न हो इसे भी सुनिश्चित करायी जाये. होली के दूसरे दिन मनायी जाने वाला झुमटा हेतु सभी अंचलाधिकारी एवं थानाप्रभारी को विशेष निर्देश दिया गया. होली के अवसर पर पानी की पूर्ण व्यवस्था हो इसके लिए पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया. वहीं, तेज रफ्तार से बाइक चलानेवालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा. डीएम ने सभी थानाप्रभारियों को निर्देश दिया कि 21 से 26 मार्च तक सघन गश्ती अभियान चलाया जाये, ताकि दूर-दूर से रात्रि में आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो. विशेष रूप से ट्रेफिक जाम न हो इसका भी ध्यान रखा जाये. बैठक में सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










