ईंट भट्ठा संचालक से रुपये व मोबाइल फोन लूटे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम एनएच 110 पर कसवां डेयरी के समीप हुई घटना जहानाबाद/ रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के कसवां डेयरी के समीप जहानाबाद-अरवल रोड में एनएच 110 पर मंगलवार की रात हथियारबंद लुटेरों ने ईंट भट्ठे के संचालक पंकज शर्मा से नकद रुपये और मोबाइल फोन लूट लिये. […]
विज्ञापन
बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
एनएच 110 पर कसवां डेयरी के समीप हुई घटना
जहानाबाद/ रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के कसवां डेयरी के समीप जहानाबाद-अरवल रोड में एनएच 110 पर मंगलवार की रात हथियारबंद लुटेरों ने ईंट भट्ठे के संचालक पंकज शर्मा से नकद रुपये और मोबाइल फोन लूट लिये. लुटेरों की संख्या नौ बतायी गयी है. इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी है.
खबर के अनुसार कसवां गांव के निवासी भट्ठा संचालक रात करीब नौ बजे जहानाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. जब वे कसवां डेयरी के समीप पहुंचे उसी वक्त किंजर की ओर से आ रहे तीन बाइक पर सवार नौ लुटेरों ने उन्हें रोका और पूछा कि जहानाबाद कितनी दूर है. यह झांसा देते हुए अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर उन्हें घेर लिया.
उनकी बाइक की चाबी छीन ली. वाहन से उतारने के बाद अपराधियों ने उनकी जेब से डेढ़ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिये और वाहन की चाबी फेंक दी. लूटपाट कर अपराधियों का गिरोह जहानाबाद की ओर भाग निकला. बाद में बाइक की चाबी फेंकी हुई मिली. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया कि उन्हें लिखित तौर पर घटना की कोई सूचना नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










