जिप के लिए आठ का नामांकन
जहानाबाद (नगर) : त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंचायत सरकार चुनने के लिए जिले में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. जिले में प्रथम चरण में मोदनगंज, द्वितीय चरण में घोसी तथा तृतीय चरण में हुलासगंज प्रखंडों में मतदान होना है. इन तीनों प्रखंडों से जिला पर्षद सदस्य के लिए आठ लोगों ने नामांकन […]
जहानाबाद (नगर) : त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत पंचायत सरकार चुनने के लिए जिले में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. जिले में प्रथम चरण में मोदनगंज, द्वितीय चरण में घोसी तथा तृतीय चरण में हुलासगंज प्रखंडों में मतदान होना है. इन तीनों प्रखंडों से जिला पर्षद सदस्य के लिए आठ लोगों ने नामांकन किया है. मोदनगंज प्रखंड की एक मात्र सीट के लिए मोदनगंज निवासी अंजली कुमारी,
नईमा टोला हसनपुर निवासी गुड्डी देवी तथा जयतीपुर कुरूआ निवासी राधिका देवी ने नामांकन किया. वहीं, घोसी भाग एक से गोडसर निवासी अवधेश शर्मा तथा बेलई निवासी जगदीश प्रसाद ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया, जबकि घोसी भाग दो से लखावर निवासी सुबोध कुमार तथा सत्येंद्र यादव तथा उबेर निवासी डब्लू कुमार ने नामांकन दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










