किसानों का खलिहान में ही पड़ा है धान
मखदुमपुर : पैक्स में किसानों के धान की खरीदारी नहीं होने की वजह से खलिहान में धान पड़ा है. किसान धान बेचने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. पैक्स द्वारा धान की खरीदारी नहीं किये जाने के कारण किसानों के समक्ष धान बेचने की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी. प्रखंड क्षेत्र में […]
मखदुमपुर : पैक्स में किसानों के धान की खरीदारी नहीं होने की वजह से खलिहान में धान पड़ा है. किसान धान बेचने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. पैक्स द्वारा धान की खरीदारी नहीं किये जाने के कारण किसानों के समक्ष धान बेचने की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी. प्रखंड क्षेत्र में इक्का-दुक्का पैक्स को छोड़ कर अधिकतर पैक्स में धान की खरीदारी बिल्कुल ही बंद है. वहीं, बिचौलिये इसका जम कर फायदा उठा रहे हैं. बिचौलिये किसानों से औने-पौने दाम पर धान की खरीदारी कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. किसान भी बिचौलियों के हाथों में धान बेचने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










