काको में संपन्न हुआ माले का नौवां प्रखंड सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन

सत्येंद्र रविदास बने प्रखंड के सचिव काको : भाकपा माले का नौवां प्रखंड सम्मेलन काको बाजार में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन 5 सदस्यीय अध्यक्ष मंडल द्वारा किया गया. अध्यक्ष मंडल में विनोद कुमार भारती, सत्येंद्र रविदास, सौखिन यादव, प्रताप दास, अरुण पंडित शामिल थे. कार्यक्रम में झंडोतोलन बुजुर्ग नेता अर्जून भगत ने की. जबकि […]

विज्ञापन

सत्येंद्र रविदास बने प्रखंड के सचिव

काको : भाकपा माले का नौवां प्रखंड सम्मेलन काको बाजार में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन 5 सदस्यीय अध्यक्ष मंडल द्वारा किया गया. अध्यक्ष मंडल में विनोद कुमार भारती, सत्येंद्र रविदास, सौखिन यादव, प्रताप दास, अरुण पंडित शामिल थे. कार्यक्रम में झंडोतोलन बुजुर्ग नेता अर्जून भगत ने की. जबकि पर्यवेक्षक के तौर पर कार्यालय सचिव श्याम पांडेय मौजूद थे. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य कमेटी सदस्य रामवली यादव ने किया.
सम्मेलन में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सत्येंद्र रविदास को सर्वसम्मति से प्रखंड सचिव चुना गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताअें ने कहा कि माले का सम्मेलन ऐसे समय में कराया जा रहा है. जब देश में भाजपा की सरकार सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की साजिश में लगी हुई है. वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी केंद्र सरकार के रास्ते पर चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन