सूबे में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर एक बार फिर बोला हमला कहा ,बिहार में फिर से लौट आया है जंगलराज जहानाबाद सदर : केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने स्थानीय एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में एक बार पुन: जंगलराज लौट आया है. स्थिति 2005 के पहले […]

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर एक बार फिर बोला हमला

कहा ,बिहार में फिर से लौट आया है जंगलराज
जहानाबाद सदर : केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने स्थानीय एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में एक बार पुन: जंगलराज लौट आया है. स्थिति 2005 के पहले जैसी हो गयी है. रोजाना बढ़ रही अापराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जरा भी चिंता नहीं है. चिंता करने के बजाये मुख्यमंत्री इशरत को बिहार की बेटी, तो कन्हैया को राष्ट्रप्रेमी बताने में लगे हैं.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इन बातों पर ध्यान न देकर राज्य में विधि-व्यवस्था बनाये रखने पर ध्यान देना चाहिए. और इसी संदर्भ में बयान देना चाहिए ताकि राज्य में अमन व शांति का माहौल बने. उन्होंने पार्टी विरोधी बयान देने वालों पर कहा कि पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है.
पार्टी विरोधी बयान देने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. केंद्रीय मंत्री के जहानाबाद पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशिरंजन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल माला पहनाकर स्वागत किया. मंत्री जिले के हुलासगंज प्रखंड के दावथु गांव में जा रहे थे. स्वागत करने वालों में अमरेंद्र कुमार, मनोरंजन कुमार बिक्कु, अजय गुप्ता, अनिल ठाकुर, अनिश कुमार शर्मा, और युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार समेत कई लोग शमिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन