जहानाबाद में टेंपो दुघर्टना में वार्ड सदस्य की मौत

Updated:
विज्ञापन

भाकपा -माले के कार्यकर्ता भी थे मृतक पाली थाने के समीप ग्रामीण सड़क पर हुई दुर्घटना निमंत्रण देकर अपनी बहन के घर से लौट रहे थे जहानाबाद : जिले के पाली थाना से करीब एक सौ गज दूर ग्रामीण सड़क पर शुक्रवार की देर शाम एक टेंपो पलट जाने से उस पर सवार भाकपा -माले […]

विज्ञापन

भाकपा -माले के कार्यकर्ता भी थे मृतक

पाली थाने के समीप ग्रामीण सड़क पर हुई दुर्घटना
निमंत्रण देकर अपनी बहन के घर से लौट रहे थे
जहानाबाद : जिले के पाली थाना से करीब एक सौ गज दूर ग्रामीण सड़क पर शुक्रवार की देर शाम एक टेंपो पलट जाने से उस पर सवार भाकपा -माले कार्यकर्ता सह वार्ड सदस्य विरेंद्र विंद उर्फ विरन जी की मृत्यू हो गयी . मृतक कड़ौना ओपी के इसेबिगहा गांव के निवासी थे . शनिवार को उनके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया . खबर के अनुसार विरन जी पाली थाना क्षेत्र गड़ेरीया बिगहा गांव स्थित अपनी बहन के घर निमंत्रण देने के लिए गये थे .
वह टेंपों से लौट रहे थे इसी दौरान एक मोड़ के समीप चालक ने अपना संतुलन खो दिया और टेंपो सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गयी . गंभीर चोट लगने के कारण माले कार्यकर्ता की मौत दुघर्टना स्थल पर ही हो गयी . बताया गया कि इसेबिगहा गांव के वे वार्ड सदस्य थे . उनका शव शनिवार को सुबह सदर अस्पताल लाया गया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन