पंचायत चुनाव को स्वच्छ व पारदर्शी बनाएं: डीएम

Updated:
विज्ञापन

चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक पंचायत चुनाव: नॉमिनेशन के दौरान वीडियोग्राफी कराने का निर्देश जहानाबाद नगर : पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है. शनिवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पंचायत चुनाव को पूरी […]

विज्ञापन

चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

पंचायत चुनाव: नॉमिनेशन के दौरान वीडियोग्राफी कराने का निर्देश
जहानाबाद नगर : पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है. शनिवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पंचायत चुनाव को पूरी तरह स्वच्छ एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह निष्पक्ष एवं फैसिलिटेटर की भूमिका में रहकर चुनाव संपन्न कराने को कहा.
जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की तथा नॉमिनेशन से लेकर वज्रगृह तक की सारी बातों पर बारिकी से जानकारी प्राप्त किया गया. डीएम ने नॉमिनेशन के लिए जिला पंचायतीराज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि कर्मियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए. आरक्षण के लिए जातियों का वर्गीकरण कर डाटा बैंक तैयार करने तथा नॉमिनेशन के लिए चेक लिस्ट बनाने का निर्देश दिया.
डीएम ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि ध्यान रहे कि पंचायत स्तर के कोई भी जनप्रतिनिधि कोई भी बैठक नहीं कर पाएं, जिससे की आचार संहिता का उल्लंघन हो . डीएम ने बैलेट पेपर के लिए इंडेनट बना लेने का निर्देश दिया. नॉमिनेशन के समय प्रत्येक दिन की रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजने तथा पूरी तरह पारदर्शीता बरतने के साथ ही पंचायत वार रजिस्टर बनाने का भी निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायतीराज पदाधिकरी, सभी वरीय उपसमाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन