उपभोक्ताओं को खटकता है बैंक में अतिरिक्त काउंटर का अभाव

Updated:
विज्ञापन

अतिरिक्त कांउटर नहीं रहने से ग्राहकों को होती है परेशानी हाल सदर प्रखंड अंतर्गत एसबीआइ शाखा पिंजौर का जहानाबाद : बैंक के आला अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का बात कही जाती है ,लेकिन हकीकत में कुछ ऐसा नजर नहीं आता है. जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत एसबीआइ पिंजौर शाखा में […]

विज्ञापन

अतिरिक्त कांउटर नहीं रहने से ग्राहकों को होती है परेशानी

हाल सदर प्रखंड अंतर्गत एसबीआइ शाखा पिंजौर का
जहानाबाद : बैंक के आला अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का बात कही जाती है ,लेकिन हकीकत में कुछ ऐसा नजर नहीं आता है. जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत एसबीआइ पिंजौर शाखा में उपभोक्ताओं को अतिरिक्त काउंटर का अभाव खटकता है. अतिरिक्त कांउटर नहीं रहने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैंक परिसर में एक ही कांउटर से लेन-देन का कार्य किया जाता है.
जमा-निकासी एक ही कांउटर से होने से ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. जमा निकासी से लेकर बैंक के अंतर्गत और भी अन्य कार्य खाता खोलना, चालान बनाना जैसे कई तरह के कार्य एक ही व्यक्ति एवं एक कांउटर के द्वारा किया जाता है. जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है. एक काउंटर पर काम का अधिक बोझ रहने के कारण भीड़-भाड़ का माहौल रहता है. भीड़-भाड़ रहने के कारण लोगों में एक -दूसरे से आगे निकल कार्य कराने की होड़ मची रहती है.
खासकर छूट्टी के दूसरे दिन शाखाओं में ग्राहकों के अधिक पहुंचने से व बोझ बढ़ने से जल्दी काम निबटाना आसान नहीं दिखता. अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था के बाबत पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक सीमा सिन्हा बतातीं हैं कि आरबीआइ के नियमानुसार बैंक का टर्न ओवर व खाता संख्या के मापदंड को बैंक पूरा नहीं करता है. खाता धारक एवं लेने देने की कमी की वजह से अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन