रेल बजट के बाद वेंडरों में छा गयी मायूसी

Updated:
विज्ञापन

कहा , सरकार का गरीब विरोधी चेहरा उजागर जहानाबाद नगर : अखिल भारतीय रेलवे वेंडर हाॅकर्स यूनियन ने रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि बजट से रेलवे वेंडरों में मायूसी छा गयी है . प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि रेलवे वेंडरों के दर्द से वे पूरी तरह […]

विज्ञापन

कहा , सरकार का गरीब विरोधी चेहरा उजागर

जहानाबाद नगर : अखिल भारतीय रेलवे वेंडर हाॅकर्स यूनियन ने रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि बजट से रेलवे वेंडरों में मायूसी छा गयी है . प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि रेलवे वेंडरों के दर्द से वे पूरी तरह अवगत हैं क्योंकि उन्होंने चाय भी बेची है लेकिन सत्ता में आते ही उनकी कथनी और करनी में फर्क हो गया है . अब उनकी सरकार बड़े पूंजीपतियों और कॉरपोरेट घरानों की सेवा लगी है .
यूनियन के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा है कि रेल बजट से वेंडरों को काफी उम्मीद थी कि वर्षो से जारी संघर्ष की जीत होगी लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला . रेलवे वेंडरों को यात्री सेवक का दर्जा देने तथा कुलियों की सुविधा देने , न्यूनतम रेलवे राजस्व शुल्क लेकर सामान बेचने का अधिकार देने , परिचय पत्र निर्गत करने आदि मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन