बाइक सवार युवक से हजारों की लूट

Updated:
विज्ञापन

दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर डाइवर्सन में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक से हजारों की संपत्ति लूट ली. पीड़ित युवक औरंगाबाद जिले के उपहारा थानान्तर्गत अरंडा गांव निवासी दीपक कुमार है. उक्त युवक पटना से अपने घर बाइक से लौट रहा था. घटना […]

विज्ञापन
दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
रतनी : परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर डाइवर्सन में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक से हजारों की संपत्ति लूट ली. पीड़ित युवक औरंगाबाद जिले के उपहारा थानान्तर्गत अरंडा गांव निवासी दीपक कुमार है. उक्त युवक पटना से अपने घर बाइक से लौट रहा था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित युवक बाइक से अपने घर जा रहा था.
इसी दौरान डाइवर्सन में पूर्व से घात लगाये बैठे मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उसकी गाड़ी रोकवाया तथा पिस्तौल का भय दिखाकर एक हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, सोने की चेन तथा घड़ी लूट लिया. पीड़ित युवक ने बताया कि जैसे ही उसने हो-हल्ला शुरू की अपराधी भाग खड़े हुए. घटना की पुष्टी करते हुए परसबिगहा थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया कि इस मामले में पीड़ित युवक के बयान पर दो अज्ञात लूटेरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन