शहर में भीषण जाम में घंटों फंसे लोग
Updated at : 21 Jan 2020 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : शहर के विभिन्न सड़कों पर सोमवार को लगे भीषण जाम से कराह उठा. सड़कों पर पैदल यात्रियों का भी चलना मुश्किल हो रहा था. शहर के रामाशीष चौक से लेकर अनवरपुर चौक, यादव चौक, सुभाष चौक, राजेंद्र चौक, गुदरी रोड, कचहरी रोड, सिनेमा रोड, बुद्ध मूर्ति चौक, गांधी चौक और हॉस्पिटल रोड तक, […]
विज्ञापन
हाजीपुर : शहर के विभिन्न सड़कों पर सोमवार को लगे भीषण जाम से कराह उठा. सड़कों पर पैदल यात्रियों का भी चलना मुश्किल हो रहा था. शहर के रामाशीष चौक से लेकर अनवरपुर चौक, यादव चौक, सुभाष चौक, राजेंद्र चौक, गुदरी रोड, कचहरी रोड, सिनेमा रोड, बुद्ध मूर्ति चौक, गांधी चौक और हॉस्पिटल रोड तक, हर जगह जाम ही जाम नजर आ रहा था. रुक-रुक कर शहर की सड़कों पर लगे जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
लगभग दो-तीन घंटे तक शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगे जाम से लोग काफी परेशान रहे. जाम से बचने के लिए बाइक सवार, ई-रिक्शा अपने वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर निकालने का प्रयास करते नजर आये. वाहन चालकों का कहना था कि जाम का सामना करना अब हाजीपुर शहर के लोगों की नियति बन चुकी है. ट्रैफिक जवान की ड्यूटी लगने के बाद भी आये दिन जाम की समस्या बरकरार रहती है.
वे अपने घर से जब भी निकलते हैं, तो उन्हें गांधी चौक, राजेंद्र चौक और सुभाष चौक की सड़क पर घंटों जाम की समस्या झेलनी पड़़ती है. नगर के स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों का कहना है कि कचहरी रोड एवं गांधी चौक पर आये दिन लगता है जाम. कचहरी रोड में स्कूल और कॉलेज दोनों है. कचहरी रोड में आये दिन लग रहे जाम से कॉलेज की छात्राओं और स्कूल के बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं.
वाहन पार्किंग नहीं होने से लग रहा है जाम
शहर में जिस तरह से वाहनों कि संख्या बढ़ती जा रही है. उससे शहर में यातायात व्यवस्था पर काफी असर पर रहा है. वाहनों के पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
शहर के चौक-चौराहों पर जिस प्रकार से वाहन खड़े किये जाते हैं उससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. शहर में किसी भी स्थानों पर वाहनों के पार्किंग कि सुविधा नहीं है. त्योहारों के दिन में शहर की स्थिति और भी खराब हो जाती है. एक तो पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. वहीं दूसरी ओर ठेले-खोमचे वालों का सड़क पर कब्जा रहता है.
जिसके कारण लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला प्रशासन व यातायात नियंत्रण विभाग की ओर से जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने को लेकर अक्सर पहल की जाती रही है. लेन ड्राइविंग की समझ नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क पर मनमानी करते है. इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है.
संतोष कुमार , ट्रैफिक इंचार्ज वैशाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




