गोरौल सीओ के खिलाफ अनशन पर बैठे एमएलसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 1:00 AM
गोरौल : अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार व गोरौल सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर गोरौल अंचल कार्यालय कैंपस में गुरुवार से राजद एमएलसी सुबोध कुमार के नेतृत्व में धरना व आमरण अनशन शुरू हुआ. एमएलसी के साथ प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं. धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं […]
गोरौल : अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार व गोरौल सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर गोरौल अंचल कार्यालय कैंपस में गुरुवार से राजद एमएलसी सुबोध कुमार के नेतृत्व में धरना व आमरण अनशन शुरू हुआ. एमएलसी के साथ प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं. धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दाखिल-खारिज, जाति-आवासीय बनवाने के नाम पर लाभुकों से रुपये की वसूली की जाती है. विभिन्न योजनाओं में बिचौलिये हावी हैं. विधान पार्षद ने कहा कि एक महीने में 17 सौ दाखिल-खारिज में से एक हजार को सीओ ने निरस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










