नाले में पलटी सवारी गाड़ी आधा दर्जन लोग हुए घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कलेर : सोमवार की अहले सुबह महेंदिया थाना अंतर्गत जयपुर गांव के समीप सवारी गाड़ी के पलट जाने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति हसपुरा से पटना के लिए सवारी गाड़ी इसी रास्ते से गुजर रही थी. करीब सुबह आठ बजे जयपुर गांव के समीप इस […]
विज्ञापन
कलेर : सोमवार की अहले सुबह महेंदिया थाना अंतर्गत जयपुर गांव के समीप सवारी गाड़ी के पलट जाने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति हसपुरा से पटना के लिए सवारी गाड़ी इसी रास्ते से गुजर रही थी. करीब सुबह आठ बजे जयपुर गांव के समीप इस गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह नाला में पलट गयी, जिससे गाड़ी में सवार दो महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गये.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि यह भयंकर दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन दुर्घटना के बाद चालक से लेकर सभी यात्री सामान्य थे.
इस बाबत घायल यात्रियों को ग्रामीणों के सहयोग से निजी चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया. वहीं दूसरी घटना प्रखंड के परासी थाना अंतर्गत परशुराम पर ईंट भट्ठा के पास घटी. जहां बाइक और साइकिल के टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में सुखदेव चौधरी पिता बिहारी चौधरी व पिंटू चौधरी पिता सुखदेव चौधरी दोनों महेंदिया थाना के सोहसा गांव के निवासी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










