दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Updated at : 13 Feb 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या

मृतका के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी जहानाबाद नगर : कड़ौना ओपी क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दिया गया. घटना की जानकारी होने पर कड़ौना ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका […]

विज्ञापन

मृतका के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

जहानाबाद नगर : कड़ौना ओपी क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दिया गया. घटना की जानकारी होने पर कड़ौना ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका सरिता देवी (35 वर्ष) बाल्मिकी यादव की पत्नी है.
इस संबंध में मृतका के पिता पटना जिले के खीरी मोड़ थाना क्षेत्र के बालाबिगहा निवासी मेघनाथ यादव ने पति, सास, ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में कड़ौना ओपी प्रभारी अवधेश चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उनकी बेटी सरिता की शादी 2005 में रामवचन यादव के पुत्र बाल्मिकी यादव के साथ हुआ था. इसके बाद से ही उसका पति उसे नहीं चाहता था.
साथ ही दो लाख रुपये दहेज की मांग करता था. बीच-बीच में उनके द्वारा एक भैंस और 40 हजार रुपये भी दिये गये थे, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों की डिमांड कम नहीं हुई और वे इसके लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे. शादी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी उसके बेटी को अब तक कोई संतान नहीं हुआ था. ससुराल वालों ने दहेज के लिए ही उसकी बेटी की हत्या कर दी है.
दर्ज प्राथमिकी में पति बाल्मिकी यादव, ससुर रामवचन यादव, सास लालपरी देवी, ननद संजू कुमारी, मंजू कुमारी, बहनोई भगवान यादव व एक अन्य रिश्तेदार धर्मेंद्र यादव और उसकी पत्नी को नामजद किया गया है. घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं. पुलिस मामला दर्ज होने के बाद नामजदों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन