ePaper

भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटकर किया घायल

Updated at : 11 Sep 2018 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटकर किया घायल

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में कड़ौना ओपी क्षेत्र के चिरैयाटांड़ गांव में अपनी चचेरी भाभी के साथ दुष्कर्म करने में विफल होने पर उसके देवर ने उसे पीटकर घायल कर दिया. इस संबंध में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें चचेरे देवर धर्मेंद्र चौधरी को आरोपित बनाया है. महिला ने घटना के दौरान […]

विज्ञापन

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद में कड़ौना ओपी क्षेत्र के चिरैयाटांड़ गांव में अपनी चचेरी भाभी के साथ दुष्कर्म करने में विफल होने पर उसके देवर ने उसे पीटकर घायल कर दिया. इस संबंध में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें चचेरे देवर धर्मेंद्र चौधरी को आरोपित बनाया है. महिला ने घटना के दौरान साहस का परिचय देते हुए आरोपित को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में उक्त महिला ने कहा है कि सोमवार की रात करीब एक बजे उक्त आरोपित महिला के घर में पसूली लेकर घुस गया. और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा. जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की, जिससे वह जख्मी हो गयी. महिला ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह उसके चंगुल से घर से निकल भागी और कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दी. हल्ला मचाये जाने पर कई लोग जुटे. रात भर उसे कमरे में लोगों ने बंद रखा.

सूचना पाकर कड़ौना ओपी की पुलिस मंगलवार को वहां पहुंची और उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा. प्राथमिकी में उक्त महिला ने यह भी कहा है कि उसका चचेरा देवर तीन-चार वर्षों से उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता था. धारदार हथियार लेकर घर में घुस जाता था. एक बार जब वह घर में नहीं थी तो घर में घुसकर बक्से में रखे नौ हजार रुपये ले भागा था. गांव वालों के दबाव के बाद उसे पैसा वापस किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन