बाइक की डिक्की से शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:11 AM
जहानाबाद : शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर देसी शराब जब्त की है. इस धंधे में लिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. जबकि होम डिलेवरी करने वाला एक कारोबारी पुलिस को देख अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया. […]
जहानाबाद : शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर देसी शराब जब्त की है. इस धंधे में लिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. जबकि होम डिलेवरी करने वाला एक कारोबारी पुलिस को देख अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया. एक्साइज सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़ौना ओपी क्षेत्र के मीरचक गांव में छापेमारी की गयी, जिसमें कुंती देवी को पांच लीटर व सुखिया देवी को आठ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शराब का धंधा करने के आरोप में दोनों महिलाओं को जेल भेजा जा रहा है. अभियान के दौरान उत्पाद अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि शहर में पाउच वाली देसी शराब की होम डिलेवरी की जाती है. पक्की सूचना पाकर पुलिस ने आंबेडकर चौक के समीप चौकसी बढ़ा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










