बिहार : जहानाबाद में ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद:बिहार के जहानाबाद में शनिवार की रात करीब 1 बजे अपराधियों ने नगर थाना के कदौना के समीप राजेश राय नामक गया केएक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी इनोवा गाड़ी लेकर फरार हो गये. मृतक मूल रूप से बक्सर के सिमरिया के निवासी थे जो 17 साल से गया में रहते […]
जहानाबाद:बिहार के जहानाबाद में शनिवार की रात करीब 1 बजे अपराधियों ने नगर थाना के कदौना के समीप राजेश राय नामक गया केएक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी इनोवा गाड़ी लेकर फरार हो गये. मृतक मूल रूप से बक्सर के सिमरिया के निवासी थे जो 17 साल से गया में रहते थे. मृतक गया में ट्रेवल्स एजेंसी चलाते थे.
जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजेश किसी पैसेंजर को लेकर पटना गये थेऔर रात में लौट रहे थे. 10:30 बजे तक परिवार से उनकी बात हुई थी. कदौना पेट्रोल पंप से 100 गज उत्तर अपराधियों ने हत्या के बाद उनकी गाड़ीभी लेकर फरार हो गये थे. जो रविवार को काको के सुखदेव बीघा के समीप बरामद हुई. हत्या की घटना को अंजाम सड़क लूटेरो ने दिया या कार में बैठे लोगों ने पुलिस इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




