Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरुष पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरुष पकड़ाये

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 10 पुरूष यात्री को पकड़ा गया है जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.

900 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मखदुमपुर. टेहटा थाना की पुलिस ने देवकुली के समीप से 900 ग्राम गांजा से साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए टेहटा थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती दल की टीम ने थाना क्षेत्र के देवकुली टोला तुलसीचक गांव निवासी रामचन्द्र यादव को 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस मेडिकल जांच करा जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन