आपकी रसोई तक पहुंचेगा अब जीविका दीदी का हल्दी पाउडर, इन उत्पादों को बाजार में लाने की बन रही योजना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2022 2:53 PM
वर्तमान में कंपनी में 400 जीविका दीदियां शेयर होल्डर हैं. जीविका के सीएफएम कुणाल कुमार ने जीविका के कार्यों को रेखांकित किया.
समस्तीपुर. अब लोगों के किचेन तक जीविका दीदी की हल्दी पहुंचेगी. जीविका दीदियों द्वारा तैयार हल्दी पाउडर का शनिवार को समारोहपूर्वक प्रमोचन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने दीदियों के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि आज गौरव का दिन है. जीविका दीदियों के परिश्रम का परिणाम है कि उनके पहले उत्पादन का प्रमोचन किया जा रहा है.
इस हल्दी पाउडर को बिहार के हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है. तीन माह के भीतर हल्दी पाउडर के साथ अन्य उत्पादों को बाजार में बिक्री के लिये उपलब्ध कराया जायेगा. जीविका दीदियों से डीएम ने कहा कि वह यहीं रुके नहीं, अपने उत्पादन को बढाएं, जिससे अधिक लाभ मिल सके.
डीएम ने कहा कि जीविका दीदियों के ऊपर समाज में सकारात्मक बदलाव का दायित्व है. जीविका दीदियों ने कई मौके पर इसे साबित भी किया है. उन्होंने दीदियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के साथ-साथ सरकार का सारा विभाग आपके सहयोग में हमेशा तत्पर है. जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों के संघर्ष की कहानियां सर्वविदित हैं. जीविका दीदियों ने छोटे-छोटे प्रयासों से बेहतर परिणाम दिया है.
किसान विकास केंद्र के निदेशक डॉ. आरके तिवारी कहा कि कंपनी की शुरुआत से ही वे दीदियों के साथ जुड़े है. उनके कार्यों को करीब से देखा है. आने वाले दिनों में समस्तीपुर की जीविका इतिहास का सृजन करेंगी. इस अवसर पर जीविका के परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान ने बताया कि जिले में 46 हजार समूहों से 5 लाख 70 हजार से अधिक परिवार जुड़े हैं. ये सभी जीविका के जरिये अपने जीवन को बदलने का काम कर रहीं हैं.
श्रेष्ठ विमेन जीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ नीरज कुमार सिंह ने कंपनी के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि वर्तमान में कंपनी में 400 जीविका दीदियां शेयर होल्डर हैं. जीविका के सीएफएम कुणाल कुमार ने जीविका के कार्यों को रेखांकित किया. कार्यक्रम का संचालन जीविका के एमएनई मनोज कुमार मधुकर ने किया.धन्यवाद ज्ञापन बीपीएम निलेश कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










