ePaper

JEE Main Result : मार्च 2021 का रिजल्ट आउट, बिहार से सत्यदर्शी टॉपर

Updated at : 25 Mar 2021 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Main Result : मार्च 2021 का रिजल्ट आउट, बिहार से सत्यदर्शी टॉपर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन मार्च 2021 का रिजल्ट बुधवार की देर रात जारी कर दिया. इसमें कुमार सत्यदर्शी ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर बिहार का परचम लहराया है.

विज्ञापन

पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेइइ मेन मार्च 2021 का रिजल्ट बुधवार की देर रात जारी कर दिया. इसमें कुमार सत्यदर्शी ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर बिहार का परचम लहराया है.

कुमार सत्यदर्शी जेइइ मेन मार्च 2021 के नेशनल टॉपर के साथ-साथ बिहार टॉपर भी हैं. जेइइ मेन मार्च 2021 सत्र में 13 स्टूडेंट्स ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है. इनमें सत्यदर्शी भी शामिल हैं. वहीं, एनटीए ने 44 टॉपर्स की लिस्ट भी जारी किया है.

इसके साथ ही ओबीसी कैटेगरी में बिहार के अभिनव कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. अभिनव को 99.99453 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल हुआ है. ओबीसी कोटे में कुमार सत्यदर्शी ही टॉपर हैं.

रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. जेइइ मेन के स्कोर के आधार पर ही देश के 31 एनआइटी सहित देश के अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का मौका मिलेगा. 16 से 18 मार्च के बीच 6.19 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी.

काव्या 300 में 300 अंक लाने वाली पहली छात्रा

दिल्ली की काव्या चोपड़ा न केवल 100% पर्सेंटाइल लायी है, बल्कि वह इस परीक्षा में 300 में 300 अंक हासिल करने वाली पहली छात्रा है. उसने जेइइ मेन फरवरी 2021 के स्कोर में सुधार किया है. उस परीक्षा में उसे 99.9% पर्सेंटाइल मिली थी.

13 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल

बन्नुरु रोहित कुमार रेड्डी : तेलंगाना

ब्रतिन मंडल : पश्चिम बंगाल

सिद्धार्थ कालरा : नयी दिल्ली

कुमार सत्यदर्शी : बिहार

मृदुल अग्रवाल : राजस्थान

अश्विन अब्राहम : तमिलनाडु

अथर्व अभिजीत तांबट : तमिलनाडु

बख्शी गार्गी मकरंद : महाराष्ट्र

मदुर अादर्श रेड्डी : तेलंगाना

जेनिथ मल्होत्रा : राजस्थान

जोस्युला वेंकट आदित्य : तेलंगाना

रोहित कुमार : राजस्थान

काव्या चोपड़ा : नयी दिल्ली

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन