दिलबर-दिलबर गाने पर जमकर नाचे JDU विधायक गोपाल मंडल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डिस्को डांस का वीडियो

Video Viral: दिलबर-दिलबर गाने पर JDU विधायक गोपाल मंडल का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडियो पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. शादी के दौरान जब गीत संगीत का माहौल बना तो जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने आप को रोक नहीं पाये और वे दिलबर-दिलबर गाने पर जमकर ठुमके लगाए.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जदयू वीधायक गोपाल मंडल डिस्को डांस करते नजर आ रहे है. विधायक गोपाल मंडल दिलबर-दिलबर गाने पर डांस करते नजार आ रहे है. विधायक जी का इस डांस की चर्चा चारों ओर हो रही है. वीडियो से लग रहा है कि विधायक गोपालमंडल किसी शादी समारोह में गये थे. शादी के दौरान जब गीत संगीत का माहौल बना तो जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने आप को रोक नहीं पाये और वे दिलबर-दिलबर गाने पर जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान विधायक जी का साथ उनके सहयोगी दे रहे थे.
दिलबर-दिलबर’ गाने पर थिरके अंडरवियर पहनकर घूमने वाले JDU विधायक डांस करते हुए सोशल मीडियो पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं. #biharnews #GopalMandal #GopalMandaldancesviralvideo #JDUMLA pic.twitter.com/K8dysFwYwC
— Rajesh Kumar Ojha (@RajeshK_Ojha) May 4, 2022
जानकारी के अनुसार भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल के डांस का वीडियो वायरल हो गया है. यह वीडियो नवगछिया में ही एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. हालांकि यह वीडियो कहां से वायरल हुआ है इसका पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वायरल वीडियो में विधायक गोपाल मंडल कुर्ता उठाकर ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं.
बता दें कि विधायक गोपाल मंडल अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है. विधायक गोपाल मंडल अजीबोगरीब बयान और अपने हरकतों से भी जाने जाते है. शादी समारोह में ठुमके और ट्रेन में बनियान पहनकर घूमने का वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है. विधायक गोपाल मंडल का ट्रेन में हाफ पैंट पहनकर घूमने वाला वीडियो काफी चर्चा में आया था. उससे पहले गोपाल मंडल की शिवभक्ति चर्चा में थी, जब वे कोरोना काल में कांवर लेकर शिवालय पहुंच गए और बंद मंदिर का पट खोलने के लिए जिद पर उतर गए थे. जिससे उनकी देशभर में चर्चा हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




