ePaper

PHOTOS: पटना में जन्माष्टमी की धूम, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 6 घंटे तक चली दही हांडी प्रतियोगिता

Updated at : 07 Sep 2023 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पटना में जन्माष्टमी की धूम, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 6 घंटे तक चली दही हांडी प्रतियोगिता

पटना में पहली बार श्री दशहरा ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को मिलन हाई स्कूल के ग्राउंड में दही हांडी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस उत्सव में पटना वासियों ने जमकर मनोरंजन किया.

विज्ञापन
undefined

पटना के मिलर हाईस्कूल के ग्राउंड में जन्माष्टमी को लेकर दही हांडी की प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें कुल आठ टीम ने भाग लिया था. लगभग 20 फीट की ऊंचाई में बंधी मटकी को फोड़ने के लिए सभी टीमों को तीन से तीन बार मौका मिला.

undefined

टीमों ने काफी मशक्कत के बाद 20 फीट ऊंचाई में बंधी मटकी को फोड़ा. वहीं इस प्रतियोगिता की विजेता रही द्वारकाधीश टीम को एक लाख रुपये से सम्मानित किया गया. छह घंटे तक चले इस कार्यक्रम में राजधानीवासियों ने जमकर मनोरंजन किया.

undefined

पटना में पहली बार श्री दशहरा ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को मिलन हाई स्कूल के ग्राउंड में दही हांडी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

undefined

ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि इस दही हांडी प्रतियोगिता में आठ टीम में भाग लिया. आइपीएल की तर्ज पर आठ टीम ने इस दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया.

undefined

दानापुर की टीम देवकी नंदन, कंकड़बाग की कान्हा, पाटलिपुत्र की पार्थ, डाकबंगला की देवेश, दीघा की द्वारकाधीश, बांकीपुर की मुरलीधर, कुम्हार की केशव और मनेर की टीम माधव है. संयोजक मुकेश नंदन ने बताया कि हांडी करीब 20 फीट ऊंचा बनाया गया था.

undefined

द्वारकाधीश टीम ने सबसे कम समय में हांडी को फोड़ कर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपया जीता. वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आई टीम को पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये एवं 25 हजार रुपये मिला. इसके अलावा दस टीम को सांत्वना पुरस्कार के रूप में दस -दस हजार रुपये मिला.

undefined

दही हांडी प्रतियोगिता में बांकीपुर के भाजपा विधायन नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता काफी अच्छी पहल है. वहीं इस प्रतियोगिता में विजयी होने वाली टीम ने कहा कि 50 सेकेंड में हमने दही हांडी फोड़ कर यह जीत दर्ज की है.

undefined

द्वारकाधीश टीम के सदस्यों ने प्रतियोगिता के बाद कहा कि हमलोग बिहार के शेर हैं और शेर किसी से हारता नहीं. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से लोगों का उत्साह बढ़ेगा.

undefined

तीसरे दिन के कार्यक्रम का उदघाटन भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा एवं बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार, आशु गुप्ता, प्रिंस कुमार राजू, धर्मराज केशरी, सोनू अग्रवाल, पवन कुमार, शंभु प्रसाद, संजय कुमार, प्रिंस मिश्रा सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन