ट्रेन से युवक लापता, पुलिस से खोजबीन की गुहार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 06 Mar 2026 6:22 PM
वैष्णो देवी से मुंडन संस्कार कर ट्रेन से लौट रहा एक युवक लापता हो गया. युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत कर बेटे की खोजबीन की गुहार लगायी है.
बरहट. वैष्णो देवी से मुंडन संस्कार कर ट्रेन से लौट रहा एक युवक लापता हो गया. युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत कर बेटे की खोजबीन की गुहार लगायी है. मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लठाने गांव निवासी राजेंद्र तांती के पुत्र रोहित कुमार तांती के रूप में हुई है. परिजनों द्वारा दानापुर जीआरपी थाने में आवेदन देकर मामले की सूचना दी गयी है. युवक के पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंडन संस्कार कराने के लिए वैष्णो देवी गये थे. वहां से लौटने के दौरान दानापुर स्टेशन से किऊल स्टेशन के लिए एक ट्रेन पकड़ी, इसमें पूरा परिवार सवार था, लेकिन जब सभी लोग किऊल स्टेशन पर उतरे तो रोहित उनके साथ नहीं था. काफी देर तक स्टेशन और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने दानापुर जीआरपी थाने में लिखित शिकायत देकर बेटे की तलाश कराने की मांग की है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










