जदयू युवा प्रकोष्ठ ने आयोजित किया युवा संवाद कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
जदयू युवा प्रकोष्ठ ने आयोजित किया युवा संवाद कार्यक्रम

जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला जदयू युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत की अध्यक्षता में, उन्नति के 20 साल युवा संवाद कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम आयोजित की गयी.

विज्ञापन

जमुई . जदयू जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला जदयू युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत की अध्यक्षता में, उन्नति के 20 साल युवा संवाद कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, युवा जदयू प्रमंडलीय प्रभारी योगेंद्र यादव, जिला कोऑर्डिनेटर मनीष कुशवाहा शामिल हुए. इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री महतो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभी योजनाओं का विस्तार से चर्चा की. युवा जिलाध्यक्ष ने सभी युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव का समय आ गया है सभी युवा अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में लग जाएं और युवाओं को सभी योजनाओं का लाभ दिलाएं. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा ,खैरा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, जमुई ,प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण प्रताप , बरहट प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार ,सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत पटेल ,अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ,झाझा प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार ,जिला महासचिव अमित कुमार , कार्तिक राम, आदित्य कुमार ,बबलू कुमार ,अजय कुमार, कुंदन मंडल समेत कई युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन