सरस्वती पूजा का प्रसाद देने गये युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Jan 2026 8:55 PM
थाना क्षेत्र के बटपार स्थित नवाडीह टोला पंडरिया गांव में सरस्वती पूजा का प्रसाद देने गये युवक के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है.
चकाई. थाना क्षेत्र के बटपार स्थित नवाडीह टोला पंडरिया गांव में सरस्वती पूजा का प्रसाद देने गये युवक के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घायल कुंदन कुमार तांती पिता हेमंन तांती ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के उपरांत वह विसर्जन का प्रसाद लेकर गांव में घर-घर पहुंच रहा था. इसी क्रम में जब अजीत कुमार तांती के घर पर प्रसाद देने पहुंचे तभी घात लगाये अजीत कुमार तांती, झुनकी देवी ने अपने पुत्र को आदेश दिया कि कुंदन कुमार तांती को जान से ही मार दो. तभी उसके पुत्र अजीत कुमार तांती ने मेरे माथे पर कुल्हाड़ी से जोर से मार दिया, जिससे मैं लड़खड़ाकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी दौरान उनलोगों ने मेरे कलाई पर पहनी घड़ी एवं गले से चांदी की चेन छीन ली तथा मुझे बेहोशी अवस्था में ही छोड़कर भाग गया. होश आने पर मैंने चकाई थाने को इसकी सूचना दी. लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण मुझे चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. देवघर से इलाज के बाद लौटने के उपरांत घायल द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










