ePaper

आंवला वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने किया गुप्त दान, मांगा सुख-समृद्धि व दीर्घायु का वरदान

Updated at : 30 Oct 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
आंवला वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने किया गुप्त दान, मांगा सुख-समृद्धि व दीर्घायु का वरदान

अक्षय नवमी पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने नगर क्षेत्र स्थित चैती दुर्गामंदिर परिसर स्थित आंवला पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की.

विज्ञापन

झाझा . अक्षय नवमी पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने नगर क्षेत्र स्थित चैती दुर्गामंदिर परिसर स्थित आंवला पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गये थे. पूजन के दौरान पंडित दिलीप झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं से संकल्प कराया. उन्होंने बताया कि आंवला पेड़ के नीचे भगवान विष्णु का पूजन और कुष्मांड (भुआ) दान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है. जो कभी क्षय नहीं होता. इससे व्यक्ति को जीवन में शांति, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है. पूजन के बाद महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे सामूहिक भोज का आयोजन किया. कई परिवारों ने खिचड़ी, चना दाल, अरवा चावल और भुआ की सब्जी बनाकर प्रसाद ग्रहण किया. व्रत रखने वाली महिलाओं ने परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन किया. अक्षय नवमी पर महिलाओं ने श्रद्धाभाव से पारंपरिक रीति निभाई और भगवान विष्णु से परिवार की मंगलकामना की. इस दौरान दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन