पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
प्रतिनिधि, झाझा. थाना क्षेत्र के राजला कला पंचायत अंतर्गत रजला गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर मुकेश यादव की पत्नी संजना देवी (30) ने रजला हॉल्ट के समीप गुरुवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी. मृतका के ससुराल वालों ने शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर उलाई नदी घाट स्थित श्मशान घाट ले गयी. घटना की सूचना पुलिस को को मिली. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार व कुंज बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को श्मशान घाट से बरामद कर थाना लाया. देर शाम तक किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव होने की सूचना मिली. जब पुलिस शव को जब्त करने के लिए गयी, तभी परिजनों ने उसे उठाकर श्मशान घाट ले गयी. जहां से पुलिस ने शव को जब्त कर थाना लाया. थानाध्यक्ष ने बताया फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










