ePaper

शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 26 Dec 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट, आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के बोढ़वा गांव निवासी एक महिला ने एक युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के बोढ़वा गांव निवासी एक महिला ने एक युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर आरोपी उसके घर में जबरन घुस आया और उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा. जब वह बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की. उसने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ कर थाने लाया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शैलेश ठाकुर को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन