पांच लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी मुहल्ला से सदर थाना की पुलिस ने पांच लीटर शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है.
जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी मुहल्ला से सदर थाना की पुलिस ने पांच लीटर शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. महिला उझंडी मुहल्ला निवासी सावित्री देवी है. बताया जाता है कि सदर थाना की पुलिस को उझंडी में लगातार शराब की बिक्री करने की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर सावित्री देवी को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










