प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर जलजमाव

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर बारिश से जलजमाव हो गया है.
गिद्धौर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर बारिश से जलजमाव हो गया है. जिससे अपने कार्यों को ले प्रखंड कार्यालय आने जाने वाले आम जनों को घोर दिक्कतों का यहां सामना करना पड़ रहा है. बताते चलें कि मुख्यालय अंतर्गत आठ पंचायतों के लोग किसी न किसी विभागीय कार्य के निदान को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों से मिलकर अपनी समस्या के निदान को लेकर यहां आते हैं. स्थानीय लोगों ने सरकारी बाबुओं से जलजमाव के निदान की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










