ePaper

ऑटो की ठोकर से मतदान कर्मी हुए घायल

Updated at : 01 Nov 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की ठोकर से मतदान कर्मी हुए घायल

सदर प्रखंड क्षेत्र के सोनपे पुल के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से बाइक सवार मतदान कर्मी घायल हो गया.

विज्ञापन

जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के सोनपे पुल के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से बाइक सवार मतदान कर्मी घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल मतदान कर्मी बरहट प्रखंड क्षेत्र के लखैय गांव निवासी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण गिद्धौर ट्रेनिंग सेंटर में चल रहा है. शनिवार को मैं अपनी बाइक से प्रशिक्षण लेने के लिए गिद्धौर जा रहा था. इसी दौरान सोनपे पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में मैं बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल मतदान कर्मी की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन