ePaper

रंगोली के जरिये मतदाताओं को किया जागरूक, ली मतदान की शपथ

Updated at : 01 Nov 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
रंगोली के जरिये मतदाताओं को किया जागरूक, ली मतदान की शपथ

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जमुई विधानसभा क्षेत्र 241 अंतर्गत बूथ संख्या 203 पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जमुई विधानसभा क्षेत्र 241 अंतर्गत बूथ संख्या 203 पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ललिता कुमारी ने रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गयी व सभी को 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में लोगों ने अपने परिवार और आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. सेविका ने उपस्थित लोगो को बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना और अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन