ePaper

अधिक मतदान प्रतिशत को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक, निकाली गयी रैली

Updated at : 01 Nov 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
अधिक मतदान प्रतिशत को लेकर मतदाताओं को किया गया जागरूक, निकाली गयी रैली

चकाई विधानसभा क्षेत्र 243 अंतर्गत सोनो प्रखंड में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत पैरा मटिहाना में मतदाता जागरूकता व संकल्प समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सोनो. चकाई विधानसभा क्षेत्र 243 अंतर्गत सोनो प्रखंड में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत पैरा मटिहाना में मतदाता जागरूकता व संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्देश्य शत प्रतिशत मतदान व हर एक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना था. इस अवसर पर पैरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 188 पर आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाता को जागरूक करने हेतु शपथ दिलायी गयी. इसके उपरांत आंगनबाड़ी केंद्र से मटिहाना स्थित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र संख्या 82 तक जागरूकता रैली निकाली गयी. हाथों में बैनर व नारे लिखे तख्ती लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष भी रैली में शामिल हुए. इसमें मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की गयी. मतदाताओं को बताया गया कि मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे शाम तक रहेगा, लिहाजा समय पर अपना मतदान अवश्य करें. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिनु कुमारी, प्रखंड समन्वयक राहुल कुमार, महिला पर्यवेक्षिका विनीता कुमारी व रंजना गुप्ता, आंगनबाड़ी सेविका दुलारी कुमारी, नुसरत प्रवीण, बिंदु कुमारी, रजिया खातून, सावित्री कुमारी के अलावे स्थानीय मतदाता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन